
संठा मे आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक मंटु सिंह
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट :
डोरीगंज (सारण):
“””””””””””””
गरखा प्रखंड के मौजमपुर पंचायत स्थित संठा गाँव मे डाॅ0 अली हुसैन के दरवाजे पर आयोजित इफ्तार पार्टी मे अमनौर के पूर्व विधायक मंटू सिह ने हिस्सा लिया इस मौके पर पूर्व विधायक श्री सिह ने बताया कि इफ्तार का आयोजन आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ देश समाज व राष्ट्र की अमन तरक्की के लिए सामूहिक एक दुआ है छोटे और बड़े का भेद मिटाने वाला एक पवित्र अवसर है जहाँ सब सबके लिए अमन व तरक्की की दुआ करते है और खासतौर पर रमजान का पवित्र महीना होने के कारण ऐसा माना भी जाता है कि इस महीने मे दिल से माँगी गई हर दुआ कबूल होती है ।
इस मौके पर मुखिया धनंजय सिंह गरखा प्रखंड के भाजपा के महामंत्री अजय कुमार माँझी ओमप्रकाश राय सोनू राय मुन्ना आलम तथा बवाल परवेज आदि समेत सैकड़ो की संख्या मे स्थानीय लोग भी इस इफ्तार मे शामिल हुए ।




Recent Comments