भाकपा माले ने विनोद मिश्र के 21वीं पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

पानापुर (सारण)बुधवार को पानापुर पुस्तकालय भवन के प्रांगण में भाकपा माले के संस्थापक विनोद मिश्रा के 21वीं पुण्यतिथि पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस मनाया।संकल्प दिवस पर आयोजित संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव सभापति राय ने कहा कि विनोद मिश्रा के बताए रास्ते पर चल कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दिया जा सकता है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा लाए जा रहे NRC/CAA की आलोचना किया। उन्होंने कहा भाकपा माले संविधान में किए जा रहे संसोधन का विरोध करेगा।देश मे महंगाई ,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।और लोगो का ध्यान भटकाने के लिए सरकार नए- नए हथकंडे अपना रही है जो देश के लिए विनाशकारी साबित होगा।छात्र नेता अनुज कुमार दास ने जामिया विश्वविद्यालय में NRC/CAA का छात्रों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण विरोध में पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश के छात्र- नवजवान लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ कार्य करने वाले किसी भी शक्ति का विरोध करेंगे।सभा को संबोधित करने वाले में रजनीकांत रमन ,नागेंद्र प्रसाद, बीरेंद्र राय, सुनील कुमार पासवान ,शुशील पाण्डे, बासठ महतो मिंटू कुशवाहा ,संतोष कुशवाहा आदि नेताओ का नाम शामिल है।