
12 दिवसीय दशमहाविधा व दशमहाभैरव महायज्ञ मे भक्तों की जुट रही भीड़
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट :
डोरीगंज-:
“””””””””””
छोटका ब्रम्हपुर सतघरवा के सामने गंगा के गर्भगृह मे स्थित लंगेश्वरी बाबा के समीप विश्व कल्याण के निमित्त पिछले 6 जून से 46 पीठ सिद्ध संत योगाधीश्वर शिवरंजन स्वामी के नेतृत्व मे अयोध्या व वाराणसी से पधारे संतो की देखरेख व वैदिक मंत्रोच्चार ध्वनि के बीच जारी बारहदिवसीय दशमहाविद्या व दशमहाभैरव महायज्ञानुष्ठान ज्यो -ज्यो अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है वैसे ही शामिल होने वाले भक्तो की भीड़ भी लगातार बढती जा रही है
इस महानुष्ठान में आस पास ईलाको के अलावा दूर-दराज से चलकर आनेवाले धर्मावलंबी भक्तो के आने का सिलसिला अभी भी जारी है.
मंडप की परिक्रमा व यज्ञ परिसर मे स्थापित दश महाशक्तियो की अधिष्ठात्री विभिन्न रूपो मे देवी प्रतिमाओ का एक साथ दर्शन सहज ही भक्तो को अपनी ओर खींच ले रहा है. जहां भक्ति व आस्था मे लीन पूजा अर्चना को ले खासकर महिला श्रद्धालुओ की भीड़ लगी रहती है. प्रतिदिन सायंकाल रामलीला व कथा प्रवचन मे भी धर्मावलंबी भक्तो का उत्साह देखा जा सकता है इस महायज्ञ मे लोगो की आस्था और उत्साह कुछ इस कदर बढ़ चढकर देखने को मिली जहाँ उपासना मे लीन भक्त मिन्नते पूरी होने की उम्मीद मे 12 घंटे का संकल्प लेकर विशाल यज्ञ मण्डप की लगातार परिक्रमा करते हुए नजर आए ।
वही देर रात तक लोगो की भीड़ पंडालो मे जमी रहती है. यज्ञशाला के आस पास लम्बी दूरी मे फैले मीना बाजार व ब्रेक डांस लोगो के बीच खास आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है भीड़ से गुलजार मीना बाजार मे लोग देर रात तक खरीदारी करते हुए नजर आए वही प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार ध्वनि व पवित्र हवन यज्ञ से क्षेत्र का वातारण भी भक्तिमय हो उठा है.
वही वृंदावन से आए रासलीला मंडली के द्वारा प्रस्तुत भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं कृष्ण की लीलाओं के दर्शन का आनंद उठाते श्रद्धालु भक्तो की भीड़ रातभर पंडालो मे जमी रहती है. आयोजन समिति के रामजन्म राय त्रिलोकी राय हरिकिशुन राय ध्रुव राय अलगू राय लाला बाबा तथा मदन राय आदि सदस्यो ने बताया कि बताया कि गत 6 जून से शुरू 12 दिवसीय इस महानुष्ठान की पूर्णाहूति आगामी13 जून को होगी वही स्थापित मूर्तियो का विसर्जन भी धूमधाम के साथ किया जाएगा ।




Recent Comments