गृहमंत्री अमित शाह का वैशाली आगमन के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पार्टी कार्यक्रताओं ने की बैठकगड़खा(सारण)।आगामी 16 जनवरी को बैशाली में गृह मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर महम्मदपुर में शशिशेखर के आवास पर पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद और पूर्वी मंडलाध्यक्ष प्रो हरेन्द्र सिह की अध्यक्षता में बैठक किया गया। पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि बीजेपी राष्ट्र हित में सीएए ,एनआरसी और एनआरपी कानून बना रही है।जिसकी जानकारी देने राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं। जिसमें गड़खा से 5000 बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।बैठक में उपस्तिथ कार्यकर्ता से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अपील किया। इन्दर राय, पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह शशि शेखर सर्वेश्वर सिंह कामेश्वर सिंह अधिवक्ता राजू सिंह संजय सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments