संघर्ष के लिए माली समाज की बैठक सम्पन्न
वैशाली।
हाजीपुर अंतर्गत हरिहरपुर गांव मैं ज्योति राव फूले परिषद के तत्वाधान में मलाकार समाज की बैठक डॉक्टर प्रोफेसर उपेंद्र भगत की अध्यक्षता में एवं दिलीप भगत के सफल संचालन में संपन्न हुई।

बैठक में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र मालाकार ने कहा कि अब समय आ गया सभी जातियां संगठित होकर आगे निकल गई लेकिन सरकार के उपेक्षा के कारण माली समाज आज भी हाशिए पर है। वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर मालाकार ने कहा कि बिहार की जो भी सरकार आई सभी ने माली समाज के साथ न्याय नहीं किया लेकिन माली समाज आज संघर्षरत है जब तक राजनीतिक भागीदारी नहीं मिलेगी अब माली समाज चैन से नहीं बैठेगा। बैठक में विशेष रूप से शिक्षा एवं संगठित करने पर भी बल दिया गया। मौके पर प्रदेश महासचिव अजय कुमार मालाकार, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सुमन, जिला अध्यक्ष चंदेश्वर भगत, चूल्हा ई भगत दीप नारायण भगत डॉ आलोक कुमार सुरेंद्र भगत प्रशांत कुमार सुधीर भगत स्वराज लाल अजय कुमार देवेंद्र भगत प्रोफेसर अभिषेक कुमार परशुराम भगत उमेश भगत प्रमोद कुमार प्रोफेसर गौतम भक्त उपेंद्र भक्त जितेंद्र मालाकार सुनील भगत प्रभात कुमार आदि अनेकों माली समाज के लोग उपस्थित थे।




Recent Comments