दुकानदार को मारपीट कर किया जख्मी, नगद भी छीना

संवाददाता, बिदूपुर

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना के गोखुलपुर गांव के एक दुकानदार के साथ मारपीट कर साढ़े बारह हजार रुपये छीन लिया गया। इस मामले में जख्मी दुकानदार अनिल कुमार सिंह के बिदुपुर पीएचसी में दिए फर्द बयान के आधार पर सैदपुर कुतुबपुर गांव के मोना कुमार, राकेश कुमार, राहुल कुमार, सचिन कुमार, राजा बाबू भगत, छोटू कुमार अनूप कुमार के विरुद्ध बिदुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोप है कि वह दुकान बंद कर रावण वध देखने के लिए खड़ा था कि तभी सभी आरोपित उसके साथ भद्दा मजाक करने लगे। विरोध करने पर सभी ने पिस्तौल के बट से मारकर जख्मी कर दिया तथा पॉकेट से साढ़े बारह हजार रुपये व सोने की चेन छीन कर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।