वैशाली-महनार पुलिस वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत
संवाददाता, वैशाली
वैशाली जिले के महनार अनुमंडल के नगर परिषद स्टेशन रोड में पुलिस बस ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर हो गया। मृतक का नाम संजय सिंह (शिक्षक) बताया गया है जो महनार नगर के वार्ड संख्या एक निवासी है। जैसे ही घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई।

ग्रामीणों ने शिक्षक का शव महनार हॉस्पिटल के समिप रख कर हॉस्पिटल में की कुर्सी,टेबल को रोड पर रख महनार हाजीपुर रोड को जाम कर दिया। उग्र भीड़ ने पुलिस प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वही कुछ आक्रोशित लोगो ने महनार बाजार को बन्द करने को लेकर दुकानदारों से भी उलझ गए। मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया की महनार नगर के मृतक शिक्षक जो महनार थाना के बसुदेवपुर प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित है। मृतक शिक्षक स्कूल का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दरम्यान महनार चमरहरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पुलिस बस ने बाइक सवार शिक्षक को घसीटते हुए भागने की कोशिस की लेकिन महनार घांट किनारे में आगे रास्ता नही होने से बस को खड़ा कर चालक भाग निकला। और वही पुलिस बस को ग्रामीणों ने घेरकर हंगामा शुरु कर दिया।

वही स्थानीय पुलिस ने बस को छुड़ाने आये। इसी दरम्यान महनार थाना के पुलिसकर्मियों और ग्रमीणों के बीच जमकर झड़प हुआ। वही शिक्षक संजय सिंह की मौत से पूरे मुहल्ले के लोग सदमे में है। प्रर्दशकरियों का कहना है की मृतक संजय सिंह बहुत ही अच्छे बिचार के थे। और स्कूल शिक्षक के साथ साथ वो बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। तो वही परिवार के लोगो को रो रो कर बुरा हाल है ।समाचार लिखे जाने तक उग्र ग्रमीणों और समर्थकों ने महनार थाना का घेराब किये हुऐ हैं।




Recent Comments