डीईओ ने लिया विद्यालय का जायजा
✍परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को प्रखंड के नंदपुर कन्या मध्य विद्यालय और खवासपुर हिंदी मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में मध्याह्न भोजन, पठन-पाठन, साफ-सफाई आदि से जुड़े मामलों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एचएम के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद अयूब, नूर आलम, सहायक सुरेंद्र कुमार उपस्थित थे।
——————-




Recent Comments