सारण :स्नातक थर्ड पार्ट के फार्म भरने के लिए छात्रो ने विश्वविद्यालय में किया हंगामा
#संजय कुमार पांडेय

छपरा (वि वि)
जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ हरिकेश आ विभिन्न छात्र संगठन के नेताओ को स्नातक थर्ड पार्ट के फार्म भरने में हो रही छात्रों की कठिनाइयों पर वार्ता करने के लिए आज कुलपति ने छात्र संगठनों को बुलाया था स्नातक तृतीय खंड के परीक्षा फार्म भरने में आ रही कठिनाइयों को लेकर जिसमें विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे थे वार्ता के लिए लेकिन कुलपति अभी तक नहीं पहुंचे हैं जिससे नाराज छात्र संगठन के प्रतिनिधियों ने मेन गेट पर ताला बंद करके आंदोलन स्टार्ट कर दिया है जिस में आर एस ए छात्र जदयू छात्र राजद के कार्यकर्ता थे।

स्नातक तृतीय खंड सत्र 13 -16 के छात्रों को विश्वविद्यालय एवम महाविद्यालय के साजिश के कारण फार्म भरन से वंचित करने का कुकृत्य प्रयास किया जा रहा है ! मालूम हो कि विश्वविद्यालय के नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति सीटों पर ही फॉर्म भरा जाएगा जो अधिक छात्र हैं उनका फॉर्म नहीं भरा जाएगा ! इस पर आर एस ए एवम छात्र जदयू के द्वारा ताला मार दिया गया है विश्विद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए संगठन के सह संयोजक मनीष पांडे मिंटू ने कहा कि एक तरफ विश्वविद्यालय कोर्ट में एफिडेविट देता है कि उन्हीं छात्रों का हम रिजल्ट प्रकाशित करेंगे जो छात्र विश्वविद्यालय में पंजीकृत हैं बिना पंजीकृत छात्रों का ना ही एक्जाम लिया जा सकता है नाही परीक्षाफल दिया जा सकता है पटना हाईकोर्ट मैं विश्वविद्यालय इस तरह का एफिडेविट फाइल किया हुआ है! वही दूसरी तरफ विश्वविद्यालय जब स्नातक तृतीय खंड का फार्म भरने का घोषणा करता है ।

विश्विद्यालय अध्यक्ष अर्पित राज गोलू ने कहा कि पंजीकृत छात्रों को मुद्दा हटाते हुए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत सीट की बात करने लगता है जो छात्र पंजीकृत हैं जिनका पंजीयन रसीद या पंजीयन नंबर मिल गया है आखिर किस नियम के तहत स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा ली गई किस नियम से स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा ली गई जो राज्य सरकार के के के पाठक की चिट्ठी का हवाला दिया जा रहा है पूर्णरूपेण गलत तरीके से परिभाषित किया जा रहा है। छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि अगर राज्य सरकार से अधिक स्वीकृत सीट पर नामांकन छात्र का ले लिया गया है तो इसके लिए दोषी छात्र कहां है अगर यह गलती महाविद्यालय ने जानबूझकर कर दिया तो विश्वविद्यालय ने उन छात्रों को पंजीकृत क्यों किया पंजीकृत करने के बाद स्नातक प्रथम खंड स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा क्यों ली गई उनका परीक्षा फल क्यों दिया गया !स्नातक तृतीय खंड के फार्म भरने के समय विश्वविद्यालय प्रशासन गुंडागर्दी कर रहा है स्नातक तृतीय खंड सत्र 13-16 में कोई सीट बढ़ोतरी नहीं हुई थी !विश्वविद्यालय प्रशासन इसको ठीक से देख ले सीट बढ़ोतरी स्नातक सत्र 14-17 में 30 परसेंट सीट बढ़ोतरी की गई जिसकी प्रथम खंड की परीक्षा विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति महोदय ने ही ली है! और छात्रों को पंजीकृत करते हुए उनका रिजल्ट का प्रकाशन भी किया है जिसे अभी तक राज सरकार द्वारा सीटों का समंजन नहीं हुआ है तो क्या इस सत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं फंसेगा !स्नातक सत्र 15-18 में 25% सीट बढ़ोतरी हुई है एवं स्नातक सत्र 16 -19 में 20% की बढ़ोतरी हुई है राज सरकार द्वारा केवल 16-19 और15-18 में 20% सीट को मंजूरी दी है। पंजीकृत छात्रों को किसी भी नियम से आप नहीं रोक सकते फार्म भरने से जो छात्र का पंजीयन विश्वविद्यालय में हो गया है उनका फॉर्म भरने से वंचित नहीं किया जा सकता है यह विश्वविद्यालय अधिनियम में स्पष्ट वर्णित है ।विश्वविद्यालय प्रशासन कान खोलकर सुन ले किसी भी हालत में कोई भी छात्र फॉर्म भरने से वंचित नहीं होगा फार्म सभी पंजीकृत छात्रों का भरा जाएगा संगठन किसी भी कीमत पर इस मुद्दे पर पीछे हटने वाला नहीं है। चाहे इसके लिए जो कुर्बानी देना पड़े विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी गुंडागर्दी कम करें सारण प्रमंडल के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करें महाविद्यालय में जब तक फार्म नहीं भरे जाएंगे तब तक की सभी छात्रों का फार्म भरने का आदेश ना आ जाए । इस अवसर पर छात्र राजद के विश्विद्यालय अध्यक्ष प्रिंस सिंह समेत अनेको लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments