करंट लगने से हुई मानव बल की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख किया जाम, मुआवजे व सरकारी नौकरी के आश्वासन के बाद जाम हटा

अमनौर /सारण
शनिवार को मकेर के खलपुरा गांव में बिजली का कार्य कर रहे एक मानव बल विभागीय लापरवाही के कारण बिजली की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत हो गई थी, जिसके विरोध में रविवार को मृत मानव बल सोनवर्षा गांव निवासी उमेश राय के पुत्र राहुल कुमार राय के परिजनों के साथ साथ सैकड़ो ग्रामीणों ने अनदेखी के कारण आक्रोशित ही भेल्दी थाना क्षेत्र के छपरा रेवा एनएच व एसएच 73 के सोनहो बाजार पर शव को रख आवागमन को पूरी तरह वाधित कर दिया।जिससे चारों तरफ लंबी वाहनों की कतार लग गई।घटना की सूचना मिलते ही मढ़ौरा इंस्पेक्टर के साथ अमनौर सीओ चार थानों की पुलिस मढ़ौरा जेएई मौके पर पहुच ग्रामीणों को समझाने में जुट गए।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मानव बल राहुल विभाग की सूचना पर अपने क्षेत्र के खलपुरा गांव में बिजली की गड़बड़ी होने पर उसको ठीक करने गया था,जहां पहुचने के बाद परमानंद छपरा पावर सब स्टेशन में फ़ोन कर शटडाउन लिया ताकि बिजली आपूर्ति की जा सके मगर ग्रामीणों के आरोप के अनुसार वहा मौजूद बिजली कर्मचारी ने बिना सूचना के पुनः बिजली आपूर्ति कर दिया।जिससे बिजली का कार्य कर रहे राहुल को अचानक बिजली का जबरदस्त झटका लग गया वो वही गिर पड़ा।ग्रामीणों द्वारा उसको इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद आक्रोशित हो लोगो ने सब स्टेशन में तोड़फोड़ भी की डर से सारे कर्मचारी काम छोड़ फरार हो गए थे।रविवार की सुबह ज्यो ही शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुचा वैसे ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सोनहो चौक पर शव को रख 4 घंटे सड़क को जाम कर दिया। सोनहो में जाम खुलवाने पहुचे मढ़ौरा जेई धीरज कुमार की बातों को जब ग्रामीण मानने को तैयार नही थे तब उन्होंने अपने बरिये अधिकारियों को इसकी सूचना दी तब जाकर तब जाकर कार्यपालक अभियंता ने फ़ोन पर बात कर ग्रामीणों को ये आश्वासन दिया लापरवाही करने वाले कर्मचारी पशुराम सिंह पर कठोर करवाई व चार लाख की सरकारी सहायता के साथ साथ परिवार के किसी सदस्य को बिजली विभाग में नौकरी का लिखित जेई द्वारा मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ तब जाकर लोग सड़क हटे।तत्काल परिजनों को सरकारी मद से तीस हजार की सहायता राशि प्रदान की गई।
जैसे ही सड़क जाम की सूचना सारण एसपी हरकिशोर राय को मिली उन्होंने माहौल को देखते हुए मढ़ौरा इंस्पेक्टर शंभु शरण सिंह अमनौर सीओ सुशील कुमार मकेर थानाध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह भेल्दी थानाध्यक्ष सतीश कुमार परसा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव व अमनौर थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक को मौके पर भेज स्तिथि को नियंत्रण करने को बोला।घटना स्थल पर पहुचे अधिकारियों ने वहा मौजूद जनप्रतिनिधि बृजनंदन राय, अम्बिका राय, अभिषेक यादव, ब्रजेश सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की मदद से ग्रामीणों को शांत कराने में लगे थे।चार घंटे के बाद जाम टूटने पर पुलिस अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से गाड़ियों का परिचालन शुरू करवाया।
न्यूज़ इनपुट- प्रवीण कुमार साही