वाहन मालिकों में हड़कंप
✍परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली (सिवान) : थाना क्षेत्र के बवना बाजार से मंगलवार की रात दरवाजे पर खड़ीपिकअप चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरी हुई पिकअप थाना क्षेत्र के नेतवार गांव के विद्यासागर कानू की बताई जा रही है।इस मामले में वाहन मालिक ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार विद्यासागर कानू का बवना बाजार में दुकान एवं मकान है। रोज की तरह मंगलवार की रात्रि वे अपनी दुकान पर पिकअप खड़ी कर सोने चले गए थे। रात्रि करीब तीन बजे घर के बाहर निकले तो उनकी गाड़ी गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद उसका कहीं पता नहीं चल सका।




Recent Comments