
मांझी प्रखंड के मटियार पंचायत के मटियार गांव मंदिर परिषद में होने वाले श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह यज्ञ को लेकर मुखिया पति जयप्रकाश महतो के नेतृत्व कलश यात्रा निकाली गई ।कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर जयीछपरा खजुहटी , जैतिया होते हुए मटियार के सरयू नदी पर पहुचा जहां पर सैकड़ों की संख्या में कलश यात्रा में मौजूद नर नारियों ने कलश में सरयू नदी से पवित्र जल लेकर यज्ञ स्थल तक पहुंचे ।कलश यात्रा के आगे आगे ध्वनि विस्तारक यंत्र से श्रीराम के जयघोष करते हुए मंटू सिंह, शिवाजी पाठक,बलि पाठक ,सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।




Recent Comments