सारण :छठव्रतियों के बीच मुखिया ने बांटी नारियल और साड़ी
तरैया (सारण)
प्रखण्ड के चंचलिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता ने 1000 छठव्रतियों के बीच नारियल और कम्बल का वितरण किया।पंचायत के भलुआ शंकरडीह,राजधानी,चंचलिया,कोड़र आदि गाँवो के 1000 छठव्रतियों के बीच नारियल और साड़ी का वितरण किया।मुखिया सिमा कुमारी गुप्ता का मानना है कि लोकआस्था का महान पर्व के छठव्रतियों की सेवा करने से ही हर मनोकामना पूर्ण होती है।

इसलिए वह अपने पंचायत के जरूरतमंद छठव्रतियों का विशेष ध्यान रख रही है।नारियल और साड़ी वितरण के बाद मुखिया सिमा कुमारी गुप्ता ने छठ घाटों का निरीक्षण किया।और छठ घाटों पर छठव्रतियों की सुरक्षा का जायजा लिया।अपने पंचायत के छठ घाटों की साफ -सफाई खुद अपने स्तर से मनिटिरिंग किया।

उक्त मौके पर अजय कुमार यादव,अवधकिशोर साह, डॉ रामलखन प्रसाद आदि थे।
न्यूज़ इनपुट -राणा प्रताप सिंह