
पानापुर (सारण)मंगलवार को थानाक्षेत्र में गोवर्धन पूजा आपसी सौहार्द तथा पारंपरिक गीतों के साथ समपन्न हो गया।पुरानी मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग में श्री कृष्ण द्वारा इन्द्रदेव की पूजा-अर्चना करने से मना करने पर इन्द्रदेव नाराज हो गये थे।जिसके कारण वृन्दावन में लगातार मुसलाधार वर्षा होने लगी थी।वर्षा से बचाने के लिए श्री कृष्ण ने अपनी उँगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर वृन्दावन वासियों की रक्षा की थी।तब से लेकर आज तक महिलाएँ अपनी पारंपरिक रीति रिवाजों तथा गीत संगीत के साथ गोवर्धन पूजा मनाती है ।




Recent Comments