बलिया मे लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधेड़ को मौत के घाट उतारा
शीतल प्रसाद गूप्ता
बलिया(यूपी) 23 जून। दुबहड़ थाना क्षेत्र में शिवपुर दियर नई बस्ती अखार में बीती रात भूमि विवाद में दबंगों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर एक बुजुर्ग को मार डाला। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।
बताया जाता है कि शिवपुर दियर नई बस्ती अखार निवासी डॉ0 दीना नाथ गुप्ता पिछले लगभग चालीस वर्षों से जमीन खरीद कर, उस पर घर बनवा कर रह रहे थे. गुरुवार की रात डॉ0 दीना नाथ के बेटे अपने घर के दरवाजे का निर्माण कार्य करवा रहे थे.इसीबीच कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और उसे अपनी जमीन बताकर दरवाजे का काम रोकने लगे.यहां तक कि वे मार-पीट करने लगे. इसी बीच अपने बेटों से झगड़े की बात सुनकर डॉ0 दीना नाथ भी अपने घर पहुंच गए,तभी उनपर भीलाठी डंडे से हमला बोल दिया गया.लाठी-डंडे की चोट से वे लहूलुहान होकर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े.इसी बीच घर की महिलाओं ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया.पुलिस के पहुँचने पर हमलावर फरार हो गए,जबकि डॉ.दीनानाथका परिवार दुबहड़ थाने पहुंचा. दुबहड़ थानाध्यक्ष विनीत राय ने बुरी तरह घायल डॉ0 दीनानाथ को तत्काल बलिया जिला अस्पताल पहुंचाया.वहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.डॉ0 दीना नाथ के दूसरे बेटे पुत्र राजेन्द्र प्रसादगुप्ता की तहरीर पर दुबहड़ पुलिस ने बारह हत्यारोपियों पिंटु सिंह व सोनू सिंह पुत्रगण विश्वनाथसिंह,सुरेशसिंह पुत्र कन्हैया सिंह, बाल देव गिरि पुत्र गलरू गिरि,आदित्य प्रताप सिंह व छोटू सिंह पुत्र गण निरंजन प्रताप सिंह, नीरज सिंह, दुर्गेश सिंह व साहिल सिंह पुत्रगण कृष्णा नन्द सिंह, बिट्टू सिंह व गोलू सिंहपुत्रगण सुरेश सिंह,मिथिलेश गिरि पुत्र बालदेव गिरि के खिलाफ अपराध संख्या–259/17 के अन्तर्गत धारा 147, 148, 302,452,323, 383,427 एवं 352 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत कर लिया गया है. इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दुबहड़ थानाध्यक्ष विनीत राय ने बताया कि आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.अन्य आरोपियोंकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.अन्य आरोपी भी बहुत जल्दी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है.डॉ0दीनानाथ के तीन पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता एवं अशोक गुप्ता मुन्ना तथा दो विवाहित पुत्रियां हैं। हत्या के बाद से ही गाँव एवं क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
दबंगों द्वारा बेटेकी पिटाई से क्षुब्ध सोनमती ने दी आत्महत्या करने धमकी
बलिया।जिले मे इस समय दबंग लोगो का गुंडाराज चल रहा है,और पुलिस भी दबंगों के सामने घुटने टेक रही है।
भुक्तभोगी पीड़ितपरिवार की फरियाद बात कौन सुने?ऐसा ही एकमामला उभांव थाना के मुजौना गांव मे सुनने को मिल रही है।सोनमती नामक एक अधेड़ महिला ने अपने बेटे की दबंगों द्वारा निर्मम पिटाई से क्षुब्ध होकर आत्महत्या तक करने की धमकी प्रशासन को देकर न्याय की तराजू से ना उम्मीद होकर यह निर्णय लिया है।
बताया जाता है कि मुजौना गांव निवासी रामअवतार राजभर के घर मे घुसकर कुछ गांव के ही दबंग लोग बुरी तरह मारे पीटे और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।पीड़ित परिवार दबंगों और पुलिस की तालमेल देखकर उसे न्यायकी गुहार पाने की ना उम्मीद ने आत्महत्या कर लेने के लिए विवश कर दिया।अधेड़ माँ रमावती के सामने ही दबंगों ने बेरहमी के साथ पीटाई की ।जब फरियाद लेकर थाने गई तो पुलिस ने उसे गालियों की बौछार सुनाकर भगा दिया।
दबंगों द्वारा बेटे की निर्मम पिटाई व पुलिस के न्याय के बदले गालियों की बौछार से क्षुब्ध सोनमती ने मुख्य मंत्री सहित पुलिस के अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।न्याय नही मिलने की उम्मीद पर आत्महत्या तक करने की इच्छा जताई है।
तुर्तीपार गांव के भूतपूर्व प्रधान घर्मजीत सिंह ने भी घटना की पुष्टि करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय हेतु पुलिस की अधिकारियो से मांग की है।यदि समय रहते पुलिस ने पीड़ित परिवार को सहयोग नही किया तो वह दिन दूर नही जब दुबहड़ की अखार जैसी विभक्त घटना-घटित न हो जाए।