स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सभी कार्यक्रम का मढ़ौरा एसडीओ ने किया समीक्षा बैठक
# तैयारी को अंतिम रूप देने को लेकर एसडीओ ने दिए जरुरी निर्देश

मढ़ौरा (सारण):
स्वतंत्रा दिवस की तैयारी की समीक्षा को लेकर एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने तैयारी समिति के सदस्यों के समीक्षा बैठक की I अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ट के एसडीओ की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में स्वतंत्रा दिवस की तैयारी में किसी तरह की कमी नहीं रखने का निर्देश दिया I अनुमंडलीय राजकीय समारोह आईटीआई मैदान में संपन्न होना है जहा ध्वजारोहण के साथ एसडीओ और एसडीपीओ परेड की सलामी लेंगे I जहां की साफ सफाई को लेकर नगर पंचायत के ईओ को विशेष रूप से निर्देशित किया I स्वतंत्रा दिवस के दिन दोपहर में प्रशासन और पब्लिक के बीच फैन्सी फुटबाल मैच उच्च विद्यालय मढ़ौरा में सम्पन्न होना है मैंच की व्यवस्था के लिए उच्च विद्यालय के एचएम को जिम्मेवारी दी I इसके पूर्व अहले सुबह नगर के स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी के लिए बीईओ ललन महतों से प्रगति की जानकारी ली I
बैठक में अलग अलग बनी समिति के सदस्यों से कार्य प्रगति की जानकारी ली और तैयारियों को अंतिम रूप देने को कहा I बैठक में विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह,अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी कौशल किशोर पासवान,अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार, नप ईओ जमाल अख्तर अंसारी, जेई शशिशेखर सिंह, बीइओ ललन महतों ,एचएम धेर्मेंद्र तिवारी,लालबाबू गिरि,अभय सिंह, प्रमोद सिंह थानाअध्यक्ष राम बालेश्वर राय,मढ़ौरा बीडीओ अमरेश कुमार,सीओ ओम प्रकाश के साथ महतो सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे I
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा सारण




Recent Comments