परसा(सारण)-कोविड 19 से बचाव के लिए सरकार ने मास्क लगाना जरूरी कर दिया है और मास्क निर्माण कर बाजार में उपलब्ध कराने की जिम्मेवरी जीविका समूह को सरकार ने निर्देश दिया है।मास्क क्रय को लेकर बीडीओ रजत किशोर सिंह ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियो के साथ प्रखंड कार्यालय में एक बैठक किया।बैठक में उपस्तिथ पदाधिकारियो ने अपने अपने बिभाग में कार्यरत कर्मी के उपयोग के लिए मास्क लेने का निर्णय लिया।जिसमे एमओ पांच सौ एजीएम तीन सौ पीओ दो हजार सीओ सात सौ सीडीपीओ तीन सौ पीस जीविका समूह से मास्क क्रय करने का आश्वसन दिया।बैठक में सीओ राम भजन राम बीसी रीना कुमारी पुष्प कुमार पुष्कर आदि उपस्तिथ थे।