मांझी(सरन) कोरोना संक्रमण को देखते हुते पंचायत राज शीतलपुर में मुखिया पुष्पा वर्मा के देख-रेख में सेनेटाइजेशन का कार्य शुरू किया गया। मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व सरपंच शम्भूनाथ सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में गांव -मुहल्ले के गली-नाली तथा मकान के बाहर सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। साथ हीं लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए समुचित जानकारी दी जा रही है। कर्मियों व पंचायत प्रतिनिधि वार्ड सदस्य इस जागरूकता में लगे है। लोगों को हिदायत दी जा रही है कि गाँव मे कोई भी प्रवासी आये इसकी सूचना तुरंत दे। ताकि आम लोगो को संक्रमण होने से बचाया जा सके। अनावश्यक घर से बाहर नही निकले, समूह में जाने से बचे। जागरूकता हीं संक्रमण से बचाव है। लोगो से सेनेटाइजेशन कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है।