छपरा ।अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा कोरोना जैसे संकट काल में 300 पैकेट भोजन जरूरतमंद राहगीरों के बीच वितरण किया गया। इस महामारी मे लियो क्लब ने मानवता का परिचय देते हुए कदम से कदम मिला कर हम सभी  एक दिन इस लड़ाई से जीत जाएँगे और कोरोना हारेगा ।इस मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमरनाथ,उपाध्यक्ष धनंजय कुमार,सचिव आलोक गुप्ता, सयुक्त सचिव चंदन कुमार, सूरज कुमार, धर्मजीत रंजन,नारायण कुमार पाण्डेय, अनुरंजन कुमार, पिन्टू कुमार गुप्ता,प्रकाश कुमार गुप्ता,सोनू कुमार, साकेत श्रीवास्तव,अभिजित, अभिषेक, नारायण पांडेय आदि मौजूद थे ।