शिविर का आयोजन
✍परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी (सिवान) : प्रखंड के सोहगरा गांव में रविवार को शिविर का आयोजन कर दर्जनों बीपीएल परिवारों का आयुष्मान भारत का निशुल्क कार्ड बनावाया गया। इसकी अध्यक्षता रंजीत कुशवाहा ने की। मुख्यालय से आए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सतीश कुमार और रौशन कुमार ने बताया कि सोहगरा पंचायत में इस योजना के लाभुकों की संख्या अधिक होने के कारण यहां शिविर का आयोजन किया गया है।