शोक सभा में शामिल लोग

दवा व्यवसायी भूषण सिंह के आकस्मिक निधन पर तरैया में शोक की लहर

तरैया (सारण):तरैया बाजार स्थित डॉ. टी.एन.सिंह मार्केट मे तरैया प्रसिद्ध दवा व्यवासायी भूषण सिंह के असमायिक निधन पर प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के सभी ग्रामीण चिकित्सकों एवं कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक सभा का आयोजन किया।जिसमें सभी ने अपनी-अपनी वेदन- संवेदना प्रकट किया।ग्रामीण चिकित्सक डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ.रामप्रवेश राय,डॉ.जितेंद्र प्रसाद,डॉ.रंजीत कुमार सिंह, शंभूनाथ सिंह, श्री राम तिवारी, मंकेशवर वैध, डॉ.विनोद सिंह, शिक्षक मुकेश अभिनंदन,डॉ.राजेश ठाकुर, संस्था के सचिव डॉ.मनोज कुमार पंडित, राजद नेता विजय यादव,रामनाथ राम,सत्यम मेडिकल के संचालक कौशल सिंह,भाजपा नेता संजय सिंह व अन्य ने उनकी प्रतिभा पर प्रकाश डाला।भाजपा नेता संजय सिंह ने कहा कि वे 40 वर्षो से तरैया में दवा की दुकान चला रहे थे।

(न्यूज इनपुट – धर्मेन्द्र कुमार)