शिफ्ट डिजायर गाड़ी में ट्रक ने मारी ठोकर,एफआईआर दर्ज

तरैया(सारण):03.08.2018।
थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गाँव मे एक ट्रक ने शिफ्ट डिजायर गाड़ी में ठोकर मार दिया।जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है।इस सम्बंध में विजय कुमार सिंह ने ट्रक चालक पर एफआईआर दर्ज कराई है।पिड़ित का कहना है कि स्थानीय मुखिया के आदेश से ट्रक चालक सड़क पर ट्रक खड़ा करके गिट्टी गिरा रहा था।जब उससे साइड मांगा गया तो ट्रक चालक ने बोला कि मुखिया जी का आदेश है गाड़ी यहाँ से नही हटेगी।फिर जब साइड करने का दबाव बनाया गया तो जानबूझ कर मेरे डिजायर गाड़ी में ठोकर मार दिया जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी।पिड़ित का कहना है कि वह अपनी पत्नी को इलाज कराने के लिए पटना लेकर जा रहा था तभी यह घटना घटित हुई है।