दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

सूई देने के बाद बच्चे की मौत ,कम्पाउंडर गिरफ्तार
बैरिया । एक आठ माह के बच्चे की मौत सूई देने के बाद हो जाने पर मच्छरगांवा चौक पर बवाल हो गया ।घटना शुक्रवार की शाम की है ।घटना के बाद डाँक्टर पप्पू कुमार गुप्ता भाग खडा हुआ ।आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणो ने कम्पाउंडर अबेर आलम को पकड लिया ।थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि नौतन थाना क्षेत्र के बैरा परसौनी गांव निवासी अनिल बैठा का आठ माह का पुत्र खेसारीलाल कुमार की मौत सूई देने के बाद हो गई ।इस मामले में समधवा निवासी कम्पाउंडर अबेर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।वही डाक्टर पप्पू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि सोनी देवी पति अनिल बैठा के लिखित आवेदन पर एफआईआर की गई है । दर्ज एफआईआर मे सोनी ने बताया कि उसके आठ माह के पुत्र खेसारीलाल को फुन्सी हो गई थी ।शुक्रवार को वह अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए मच्छरगांवा चौक पहुँची ।उसी चौक के पास डाँक्टर पप्पू का क्लीनिक है ।उसी डाँक्टर से वह अपने बच्चे को दिखाई ।डाँक्टर बच्चे को देखकर एक सूई देने के लिए अपने क्लीनिक के कम्पाउंडर को बोला ।सोनी का कहना है कि सूई देने के कुछ मिनटों मे ही उसके पुत्र की मौत हो गई ।घटना के बाद बवाल खडा हो गया । स्थिति बिगडते देख डाँक्टर फरार हो गया ।परिजनों व ग्रामीणों ने पहले नौतन थाना की पुलिस को सूचना दी ।परंतु घटनास्थल मच्छरगांवा बैरिया थाना मे होने के कारण यहाँ की पुलिस कम्पाउंडर अबेर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।