स्कॉर्पियो पलटने से दो घायल

रिपोर्ट : परवेज अख़्तर/सिवान

पचरुखी (सिवान) : पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी-गंहरिया हाइवे पर

तेज गति से आ रही स्कॉपियो सड़क के किनारे पलट गई। इस दौरान स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

इस पर सवार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज

के लिए पचरुखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायलों की स्थिति गंभीर होने

के कारण चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार प्रेषण तक घायलों का पता

नहीं चल सका है। घटना रविवार की देर शाम करीब

7 बजे की बताई जाती है।