दिव्यांग दंपति ने रिश्वत नहीं दिया तो राशन कार्ड का आवेदन करा दिया अस्वीकृत
मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय प्रखंड के बरदहिया गांव के एक गरीब व दिव्यांग दंपति का राशन कार्ड का आवेदन रिश्वत नहीं देने के वजह से अस्वीकृत करा देने का मामला प्रकाश में आया हैं।

पीड़िता बरदहिया गांव के दिव्यांग शंभू साह की दिव्यांग पत्नी गीतावली देवी बतायी गयी हैं। ये मामला प्रकाश में तब आया जब पीड़ित दिव्यांग महिला हार-थक कर शनिवार को अपने दिब्यांग पति शंभू साह के साथ फरियाद लेकर स्थानीय एसडीओ कार्यालय पहुंची। अपनी आपबीती सुनाते हुये एसडीओ को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच की गुहार लगायीं।पीड़िता ने बताया की हम दोनों पति-पत्नी दिव्यांग की श्रेणी में हैं औऱ निर्धनता के कारण पंचायत सचिव द्वारा आवेदन स्वीकार्य कराने के लिये मांगी गयी एक हजार रुपये नहीं जुटा पाये थे। गरीबी के मार झेलते हुये किसी तरह खपरैल घर में गुजारा करते हैं।रिश्वत की राशि नहीं दे पाने के कारण पक्का का मकान का रिपोर्ट कर पंचायत सचिव अविनाश कुमार अकेला ने मेरी आवेदन को अस्वीकृत करा राशन कार्ड नहीं बनने दिया हैं।

इस सम्बंध में विकास मित्र ज्ञानती से पूछा गया तो उन्होनें दिव्यांग दंपति की स्थिति को देखते हुये बतायी की उनका मकान पक्का का नहीं हैं औऱ नहीं सरकारी नौकरी करते हैं।ऐसे जरूरतमंद लोगों को राशन कार्ड मिलना चाहिये था।जबकी रिश्वत की मांग करने वाले आरोपित पंचायत सचिव अविनाश कुमार अकेला का पक्ष सम्पर्क नहीं हो पाने के कारण नहीं मिल सका। ज्ञात हो हो की दिब्यांग दंपति के पत्नी को एक हाथ नहीं हैं तो पति एक कृत्रिम पैर के सहारे चल फिर मजदूरी कर जीवन यापन करता हैं। वहीं सरकार से सहायतार्थ दोनों को विकलांगता पेंशन भी मिलता हैं। जिससे किसी तरह दो बच्चों का भी भरण पोषण कर पाते हैं।
▶क्या कहते हैं एसडीओ-
दिव्यांग दंपति ने पंचायत सचिव पर रिश्वत नहीं देने के कारण राशन कार्ड का आवेदन अस्वीकृत कराने का आरोप लगाते हुये आवेदन दिया हैं। मामले की जांच करायी जा रही हैं। दोष सामने आने पर कारवाई की जायेगी।-
विनोद कुमार तिवारी,
एसडीओ (मढ़ौरा)