मालिक को चाकू मारकर किया जख्मी
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान ) : सिवान-छपरा मुख्य पथ 531 पर शनिवार की रात थाना क्षेत्र के धानाडीह स्थित लाइन होटल के मालिक सह धानाडीह निवासी नागेंद्र सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया । घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की रात लाइन होटल पर एक व्यक्ति ने भोजन किया। भोजन करने के बाद जब उससे रुपए की मांग की गई तो उसने अपने पास बुलाकर होटल मालिक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को दारौंदा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।




Recent Comments