
प्रखण्ड स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को मिला खरीफ उत्पादन की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण
तरैया।(04.06.2019)
प्रखण्ड कार्यालय परिसर में स्थित ई०किसान भवन में मंगलवार को प्रखण्ड स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उदघाटन द्वीप प्रज्वलित कर बीडीओ राकेश कुमार एवं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी भृगुनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से किया।खरीफ महा अभियान सह महोत्सव के तहत किसानों आत्मा के अध्यक्ष भिखारी राय ने खरीफ उत्पादन की वैज्ञानिक खेती के बारे में किसानों को प्रशिक्षण दिया।जिसमें मौसम के बदलते परिवेश में धान की सीधी बुआई,श्री विधि से धान की खेती,संकर धान की वैज्ञानिक खेती,पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की यांत्रिक रोपाई,तनावरोधी धान की वैज्ञानिक खेती,अरहर की वैज्ञानिक खेती,उड़द की वैज्ञानिक खेती,तिल की वैज्ञानिक खेती,सब्जी बीज उत्पादन की वैज्ञानिक एवं हरी बीज उत्पादन हेतु ढैंचा की खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया।साथ ही किसानों को फसल सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत बीज टीकाकरण एवं सोयाबीन की वैज्ञानिक खेती के बारे में भी बताया गया।उक्त मौके पर कृषि समन्वयक कुमार सौरभ,दिग्विजय मिश्रा, मनोज तिवारी,कृषि सलाहकार चितरंजन पाठक,अजित कुमार मुन्ना,छठनारायन राय, सुमन कुमार सिंह,सुनील कुमार द्विवेदी,शम्भू राह, ग्रामीण संजीव कुमार सिंह,पूर्व सरपंच राजू सिंह,वकील राय, उपमुखिया विजय सिंह,कृष्ण भगवान कुशवहा,राजेन्द्र सिंह,रामायण महतो,ओमप्रकाश गुप्ता व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments