शिक्षक दिवस पर विद्यालयों में रही धूम ,जीडी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान

मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय प्रखंड के औदालपट्टी स्थित जीडी पब्लिक स्कूल में निदेशक बबलू कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। निदेशक ने बच्चों को शिक्षक दिवस की महत्ता बताई और पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व व कृतित्व से बच्चों को अवगत कराया।

वहीं बच्चों ने शिक्षकों का समम्मान करते हुये सांसकृतिक कार्यक्रम भी किया।जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान ऋतु मिताली, द्वितीय स्थान काजल और तृतीय स्थान आदिति मो मिली।सभी को स्कूल के प्राचार्या सरिता रानी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उपस्थित अभिभावक व गणमान्य अतिथियों ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को सराहा।

इस मौके पर अविनाश सर , सोनू सर , सतीश सर , शिव नारायन सर, पूजा मिस समेत दर्जनों अन्य गणमान्य लोग थे।




Recent Comments