शाह की विरासत जेपी नड्डा के जिम्मे,निर्विरोध चुने गये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

सेंट्रल डेस्क /नयी दिल्ली : बीजेपी के कार्यवाहक अध्यक्ष से जयप्रकाश नड्डा नड्डा का आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन निर्विरोध हुआ. नाम की घोषणा होने के बाद अमित शाह ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी. जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले नड्डा का नड्डा का बिहार और झारखंड से पुराना नाता रहा है. उनका छात्र जीवन बिहार की राजधानी पटना में बीता है. उन्हें बिहार के साथ-साथ झारखंड की राजनीति की पूरी समझ है. वह संगठन और सरकार के काम से भी वाकिफ हैं.
मूल रूप से हिमाचली और बिहार में जन्मे जेपी नड्डा लंबे समय से बीजेपी की राष्ट्रीय राजनीति का हिस्सा हैं. पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहुंचने वाले जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर, 1960 को पटना में हुआ था. पटना में ही स्कूलिंग से लेकर बीए तक की पढ़ाई की पढ़ाई की. यहीं वह आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़े थे.




Recent Comments