वैशाली:बिदुपुर में अवैध बालू लदा ट्रक के ड्राइवर सहित खलासी भी गिरफ्तार
#प्रेम कुमार
बिदुपुर (हाजीपुर)
सरकार के लाख प्रयास के बाबजूद भी बिदुपुर में अवैध बालू का कारोबार धरल्ले से जारी है यह देखने को मिला बिदुपुर के भिविन्न घाटो पर अवैध बालू की रोकथाम हेतु जहाँ खनन पदाधिकारी ने दो लाख घनफुट बालू जब्त किया वही बिदुपुर पुलिस ने अवैध बालू खनन को लेकर जगह जगह छापेमारी की जिसमे एक ट्रक पर लदे लाल बालू के साथ ड्राइवर एवम खलासी को गिरफ्तार किया छापेमारी का नेतृत्व के रहे थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बिदुपुर गंगा नदी किनारे से अवैध बालू का कारोबार हो रहा है इसपर सत्यापन हेतु पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर छापेमारी की जिसमे अवैध लाल बालू की ढुलाई कर रहे एक ट्रक बालू के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार जितेंद्र कुमार मुजफ्फरपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के गारा गाँव के नागेंद्र सिंह का पुत्र है जबकि दूसरा चंदन कुमार मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गाँव के उमेश राय का पुत्र है जिसे आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा
रीतेश कुमार मंडल थानाध्यक्ष ने बताया की
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक लाल बालू जब्त किया गया है इसमे संलिप्त दो लोगो को हिरासत में लिया गया है पूछताछ की जा रही है आवश्यक करवाई के बाद जेल भेजा जाएगा
रीतेश कुमार मंडल थानाध्यक्ष बिदुपुर




Recent Comments