घर में सिलवट रखने के विवाद में मारपीट,पति पत्नी जख्मी
मढ़ौरा (सारण) :
नगर क्षेत्र के पकहा बिंदटोली में घरेलु विवाद के कारण हुई मारपीट में पति पत्नी जख्मी हो गए। जख्मी में 60 वर्षीय अमावस महतों और उसकी पत्नी संफुलियां देवी बताई गई है। आसपास के लोगो ने जख्मी को स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां संफुलियां देवी को गंभीर स्थिति में देख डॉ .अली शेर खा ने छपरा रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक ही आंगन में दो परिवार रहते थे, दोनों परिवार के बीच मशाला पीसने वाली सिलवट को रखने को लेकर विवाद हुआ। इसमें दूसरे पक्ष ने अमावस महतों और उसकी पत्नी को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।