बनियापुर (सारण) स्थानीय थाना क्षेत्र के चोरौवा गाव में मवेशी के चारा खाने के विवाद में पड़ोसी ने मारपीट कर दो महिला सहित तीन को जख्मी कर दिया है ।जिसमे पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कर पांच को नामजद किया है।
पीड़ित विश्वनाथ राय में प्राथमिकी में बताया है कि पड़ोसी जलेशर राय साहेब राय अन्गद राय रामु राय आदि ने मवेशी के चारा खाने के विवाद में दो पतोहू सहित मारपीट कर जख्मी कर दिया वही आभूषण छीन लिए है।मामले में पुलिस प्राथमिकी के बाद जाँच कर रही है।




Recent Comments