
शनिचरा बाजार पर सामुदायिक भवन का सांसद सिग्रीवाल ने किया उद्घाटन

मांझी(सारण) : प्रखंड के शनिचरा बाजार पर 6 लाख 13 हजार की लागत से सांसद कोष से बने सामुदायिक भवन का सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस मौके पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि भगवान गणेश व बजरंग बली की नव निर्मित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वाले स्थल के समीप बने उक्त सामुदायिक भवन का भी महत्व बढ गया है। सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में उक्त भवन का सदुपयोग किया जायेगा। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने कहा कि भगवत्कृपा से यदि मुझे दुबारा जनता की सेवा करने का मौका मिला तो उक्त सामुदायिक भवन से सटे शौचालय व छत पर पुस्तकालय का निर्माण कराना मेरी प्राथमिकता होगी। इससे पहले आचार्य नागेंद्र शुक्ला ने भगवान गणेश व सनक्तमोचन्न हनुमान जी की मूर्ति का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराया। मौके पर शारदानंद सिंह मकेश्वर सिंह शिवाजी सिंह सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज प्रसाद रामायण दास रंजन शर्मा जय किशोर सिंह विक्की यादव भागवत तिवारी आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। संचालन बबलू शर्मा ने किया।




Recent Comments