हॉकर के निधन पर शोक
#परवेज अख्तर/सिवान,
सिवान : जिला मुख्यालय स्थित आंदर ढाला निवासी अखबार विक्रेता सुनील प्रसाद उर्फ गुड्डू की मौत मंगलवार की रात
बीमारी के कारण हो गई। सुनील 48 वर्ष के थे। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि वे 35 वर्षाें से अखबार बेंच कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके निधन पर हॉकरों में शोक व्याप्त है। शोक व्यक्त करने वालों में मुस्तफा, प्रमोद श्रीवास्तव, त्रिलोकी प्रसाद, राजनाथ सिंह, धर्मनाथ, पारसनाथ, अशोक, रामबालक, वीरु चौधरी, नवीन कुमार, अजय आदि ने शोक व्यक्त की है।




Recent Comments