शहीद जवान एवं जदयू नेता के निधन पर शोक सभा आयोजित
परवेज़ अख्तर/सीवान
जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें बिहार राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग के अध्यक्ष बिहार जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल सलाम साहब के आकस्मिक निधन एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दिल वालिया गांव निवासी अमरजीत सिंह के शहादत पर शोक सभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर जदयू नेता एवं बिहार प्रदेश राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि अब्दुल कलाम साहब जदयू के स्थापना काल से जदयू के सच्चे सिपाही रहे हैं और उनके निधन से जदयू परिवार काफी मर्म आहट है उन्होंने ऑपरेशन ऑल आउट का नेतृत्व कर रहे सिवान जिले के लाल अमरजीत सिंह के शहादत को भी सलाम करते हुए कहा कि सैनिकों की शहादत बेकार नहीं जाती है और भारत सरकार ईट का जवाब पत्थर से देने में सक्षम है इस अवसर पर अजय सिंह ने कहा कि सैनिक के सम्मान में एनडीए के द्वारा किसी भी तरह का कोई उत्सव का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा उन्होंने बताया कि आगामी 23 जून को सीवान के नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती कविता सिंह के द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया गया है जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी इस अवसर पर विधायक रमेश सिंह कुशवाहा जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी यादव चन्द्र सिंह चौहान नंदलाल राम ,मुस्ताक अली अब्दुल करीम रिज़वी,मोहन राजभर, बसंत शिवानी ,औरंगजेब ,वीरेंद्र गुप्ता सुनील कुमार ,समेत कई लोग मौजूद थे




Recent Comments