पांचवी व आठवीं फेल छात्रों की परीक्षा 8 जुलाई से
परवेज़ अख्तर/सीवान
बोर्ड के तर्ज पर वर्ग 5 व 8 में अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित छात्र-छात्राओं के लिए सरकार ने विशेष व्यवस्था की है। इनकी फिर परीक्षा होगी। इसको लेकर बुधवार को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इस परीक्षा के लिए पांचवी एवं आठवी परीक्षा में ई ग्रेड अर्थात 32 फ़ीसदी से कम अंक लाने वाले बच्चों के लिए एक अप्रैल 2019 से विशेष कक्षा का संचालन किया गया था। परीक्षाफल घोषित होने के दो- तीन माह के अंदर उन्हें उत्तीर्ण होने के लिए मौका देने की बात बताई गई थी। जिसके लिए 8 जून से 11 जून तक परीक्षा की तिथि प्रस्तावित है। फिर भी यदि वे इस परीक्षा में असफल होते हैं तो उन्हें उसी कक्षा में रोक लिया जाएगा। रोके गए बच्चों की विद्यालय द्वारा अलग सूची संधारित की जाएगी। ताकि बच्चों में मनोवैज्ञानिक समस्या के कारण उनमें हीन भावना का विकास न हो।




Recent Comments