शहनाइयों की धुन बदल गई मातम में;पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विनय को पत्नी शोक

शहनाइयों की धुन बदल गई मातम में;पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विनय को पत्नी शोक
🔇राणा परमार अखिलेश 🗼
सोनपुर (सारण)
हप्ता भर पहले जिस दरवाजे पर शहनाइयों के मंगल वाद्य व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्व विधायक विनय एवं पत्नी सुमन सिंह ने कन्या दान व बरात की विदाई की,आज ब्रह्म वेला में हृदय गति रूक गई और सुमन सिंह अपने पति व पुत्र पुत्रियों देवरानी जेठानियों को अनाथ कर शिवलोक गमन कर गई।
आदर्श पत्नी व गृह लक्ष्मी थी सुमन सिंह: भारतीय मर्यादा व आदर्श नारी के रूप में चिन्हित पटना जिला के रूपस महाजी निवासी ठाकुर दिनेश सिंह की पुत्री सुमन एवं आमी निवासी बाबू गणेश सिंह के जेष्ठपुत्र विनय कुमार सिंह का विवाह वर्ष 1984 में हुआ था। ग्रामीण परिवेश में पढी पली बढी सुमन सिंह आदर्श गृहिणी सिद्ध हुई। पारिवारिक जनों के अनुसार परिवार में समृद्धि अपने साथ लेकर आयी थी। डॉक्टर पीएन सिंह कालेज के प्राध्यापक विनय को विधानसभा तक की राजनीतिक यात्रा में सफल योगदान रहा था ।
दो पुत्र, दो पुत्री व पति की आँखें नम : रात 12 बजे जब थके मादे विधायक घर लौटते थे,तो गर्म रोटियां खिलाने वाली अतिथियों को भगवान समझकर आवभगत करने वाली के पार्थिव शरीर आमी पैतृक निवास में पड़ा है। आंखें नम है। सोमवार को सुबह से ही अंतिम दर्शन करने वालो का तांता लगा है। महिलाएं रो रही हैं । कुछ परिजनों की प्रतीक्षा है ।
पुत्रवधू का सुख नहीं पा सकीं: प्रथम पुत्री पूजा का विवाह पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र व छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह के साथ पांच साल पूर्व हुई गत 18 जून को द्वितीय पुत्री आरती का विवाह ताजपुर निवासी विनोद सिंह के बैंक अधिकारी पुत्र आलोक कुमार से हुई । संबंधियों की विदाई जारी थी कि सोमवार को सुबह गृह स्वामिनी चल बसीं।
रविवार को दर्द की तीव्रता बढी: रविवार के दोपहर में दर्द जब असहनीय हुआ तो विधायक व परिजन पटना ले गए। रात तक सुमन सिंह स्वास्थ्य हो गई चूंकि सोमवार को बड़ी पुत्री की विदाई करनी थी, लिहाजा घर आ गई । मगर, पुनः सुबह दर्द महसूस हुआ फिर पटना के लिए सभी चल पडे । पटना स्थित पारस हास्पिटल ने मृत घोषित कर दिया ।
आमी घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न: आम्बिका स्थान आमी घाट पर विधायक विनय द्वारा मुखाग्नि दिए जाने के साथ ही हजारो राजनीतिक कार्यकर्ता अंतिम संस्कार के साक्षी बने और हुतात्मा के शांति की प्रार्थना की।





Recent Comments