सासाराम में सनसनी, V-मार्ट मॉल में अपराधियों ने लूट लिए 13 लाख कैश और लाखों का सामान
सासाराम में अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए नगर थाना के गौरक्षणी में वी-मार्ट मॉल में लूटपाट की तथा इस दौरान फायरिंग भी की।
लुटेरे 13 लाख नकदी के अलावा लाखों रुपए का कपड़ा तथा अन्य सामान भी लूट कर चलते बने।
बीच नगर में इस तरह के घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस मामले की छानबीन शुरु कर दी। मॉल के प्रबंधक विजय प्रकाश ने बताया कि जब मॉल में ट्रक से सामान उतर रहा था तो उसी का फायदा उठाकर 6 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने उन लोगों को कब्जे में ले लिया तथा फायरिंग कर 13 लाख कैश लूट लिए।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन के लिए पहुंची तथा तहकीकात शुरू कर दी है। नगर थानाध्यक्ष विलास पासवान ने बताया कि पुलिस छापामारी कर रही है।
#रिपोर्ट – सुमित भगत ( सन्नी)/नवादा