शरीर से निशक्त परिवार के साथ रोट्रेक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी ने मनाई दीवाली
दैनिक खोज खबर डेस्क, छपरा
दीपावली स्वंय एक हर्षोल्लास का पर्व है। दीप हमारे जीवन में उजाला लाता है, लेकिन इन सब से दूर आज भी बहुत से परिवार इस दीप की खुशी से वंचित रह जाते है।उन कुछ एक अत्यंत गरीब परिवार में से कुछ का सहारा बना है शहर की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी का वार्षिक “प्रोजेक्ट मुस्कान”।

इसी क्रम में आज इन खुशीयों को बॉटने का प्रयास शहर के तेलपा में किया गया। इस दौरान शरीर से निशक्त साथ ही बीमारी से पीड़ित परिवार राजेंद्र दास तथा लक्ष्मीनी देवी को क्लब ने खाद्य सामग्री तथा दीपावली से संबंधित समानों की पूर्ति की ताकि इनकी दिपावली अच्छे तरह से मनें।
इस दौरान मुख्य अतिथि श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया कि रोट्रेक्ट सारण सिटी के युवाओं के समूह ने समाज में एक बेहतरीन मिशाल पेश की है,सही मायने में सार्थक दीपावली मनाई हैं।

किसी रोते को हँसाना हीं असली त्यौहार हैं,जो परिवार दीपावली पर दो निवाले सही से नहीं खा सकता उसके लिए कैसी दीवाली,इस परिवार को जब खाद्य सामग्री दी गई तब इस परिवार को लगा दीवाली आई हैं।

इस दौरान क्लब के सचिव रोट्रेक्टर टुन्ना कुमार सिंह ने बताया कि हम सदैव वैसी सेवा करने का प्रयास करते है जिससे एक जरूरतमंद को सीधे तौर पर लाभ पहुंचे,क्योंकि नर सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर रोटरी सारण के अध्यक्ष रोटेरियन राजेश जयसवाल,क्लब के उपाध्यक्ष रो० आसिफ हयात,सार्जेंट एट आर्मस रो० इरफान अंसारी, क्लब सर्विस डायरेक्टर अभिषेक कुमार, वोकेशनल सर्विस डायरेक्टर निशांत पाण्डेय,निकुंज कुमार, जीतु सिंह समेत स्थानीय लोग उपस्थित थें।