अब अयोध्या के नाम से जाना जाएगा यूपी का फैजाबाद जिला, योगी आदित्यनाथ ने बदला फैजाबाद का नाम
दैनिक खोज खबर सेंट्रल डेस्क
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के जिले फैजाबाद का नाम बदल दिया है। उत्तर प्रदेश का फैजाबाद जिला अब अयोध्या के नाम से जाना जाएगा।

अयोध्या के रामकथा पार्क में चल रहे दीपोत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया। अयोध्या फैजाबाद जिले में पड़ता है मगर अब अयोध्या अपने आप मे उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला हो गया।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अयोध्या की आबादी 55 हजार थी और अयोध्या 10 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

आपको बता दे कि इसके पूर्व मुग़लसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया था इसके बाद योगी सरकार ने हाल ही में इलाहाबाद का नाम बदलते हुए इसे प्रयागराज कर दिया था।

योगी सरकार के इस फैसले की सोशल मीडिया में सराहना हो रही है।




Recent Comments