मढ़ौरा (सारण)। उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की टीम ने मढ़ौरा के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर बिजली चोरी का खुलासा किया है। मढ़ौरा शहरी कनीय विद्युत अभियंता राजू कुमार सोनी के नेतृत्व में गठित विशेष दल ने गुप्त सूचना के आधार पर मढ़ौरा थाने क्षेत्र में दो अलग-अलग बिजली चोरी के मामले पकड़े है पहली कार्रवाई धेनुकी गांव के वार्ड नंबर-09 में भूषण सिंह के आवासीय परिसर में छापेमारी की गई। जांच में पाया गया कि आरोपी एलटी लाइन से सीधे टोंका फंसाकर बिजली चोरी कर रहा था, जिससे कंपनी को 22,640 रुपए राजस्व की क्षति हुई है। इस मामले में पुलिस ने केस नंबर 483/26 दर्ज किया है।
वहीं दूसरी कार्रवाई भावलपुर के वार्ड नंबर-03 में की गई है। यहां जमील मियां की पत्नी सदीना बीबी के परिसर की जांच में पाया गया कि वैध मीटर होने के बावजूद पोल से सीधे दूसरा अवैध तार जोड़कर बाईपास के जरिए बिजली चुराई जा रही थी। इससे विभाग को 31,598 रुपए का नुकसान हुआ है। इस संबंध में केस संख्या 484/26 दर्ज की गई है। दोनों ही मामलों में विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।