फसल नष्ट करने और मारपीट की प्राथमिकी
परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के मठियां गांव के ईश्वर साह ने गांव के ही छह लोगों पर गेहूं की खेत में लगी फसल नष्ट करने और मना करने पर गाली-गलौज, मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा है कि 5 जनवरी को आरोपित खेत में लगी फसल को ट्रैक्टर से जोत रहे थे। मना करने पर मारपीट की और पांच लाख रंगदारी मांगी। इस मामले में गांव के ही वृक्षा साह, अमित कुमार, सुदर्शन साह, शिवप्रसन्न साह, दिनेश साह और दीपक कुमार को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
—




Recent Comments