मारपीट कर सोने का चेन व बाली छीनी, प्राथमिकी
#परवेज अख्तर/सिवान;

बसंतपुर (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय निवासी बाबूलाल राम की पत्नी सविता देवी ने गुरुवार को गांव के ही ओमप्रकाश राम,मदन राम तथा सूरज राम ने मारपीट कर सोने की चेन तथा कान की बाली छीन लेने तथा बाइक को ईंंट से क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा थाने में शिकायत की है। इस संबध में सविता देवी आेमप्रकश राम, मदन राम तथा सूरज राम को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
—