गेट परीक्षा में संदीप को मिली सफलता

लहलादपुर(सारण) । किशुनपुर लौवार पंचायत के भटवलिया गांव के संदीप कुमार ने गेट की परीक्षा में सफलता हासिल किया है। ऑल इंडिया रैंक में उन्हें 40वां स्थान मिला है। वर्तमान में संदीप कुमार एनआईटी नागपुर में माईनिंग स्ट्रीम से इंजीनियरिंग के फाइनल सत्र के छात्र है। उन्होने बताया की इंजीनियरिंग पास करने वाले छात्रों की पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनियो में सेलेक्शन गेट के माध्यम से होता है। गेट की यह परीक्षा बीते फरवरी माह में आयोजित हुई थी। करीब दस लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। संदीप ने जनता बाजार हाई स्कूल से साल 2015 में मैट्रिक व साल 2017 में इंटर किया है व दोनों ही बार स्कूल टॉपर रहा है। संदीप की इस सफलता पर बिहार के नक्शे पर भटवलिया गांव आ गया है। बेटे की इस सफलता पर मां मीरा देवी व पिता सकलदेव राय का खुशी का ठिकाना नहीं है। गांव के लोग भी संदीप की इस सफलता पर फूले नहीं समा रहे है।