मांझी। मांझी थाना पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ पर रविवार तथा सोमवार को दो अलग अलग शराब लदी कार को जब्त कर लिया तथा दोनों चालकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहली घटना में यूपी के बलिया से वीयर लादकर मुजफ्फरपुर जा रही मारुति कार तथा दूसरी घटना में चालक समेत एस्कार्पियो जब्त की गई जो हाजीपुर जा रही थी। संवाद प्रेषण तक बरामद शराब व वीयर की गणना नही की जा सकी थी।