तटबंध के निचले इलाकों में बसे लोगो के घरों में घुसा गंडक का पानी।
 
अपने मवेशियों को ले ऊँचे स्थान पर ले रहे शरण।

पानापुर(सारण)पिछले एक हफ्ते से नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है ।सोमवार को गंडक नदी का पानी सारण तटबंध के निचले इलाके  पृथ्वीपुर ,सलेमपुर ,सोनवर्षा ,बसहिया ,रामपुररूद्र 161में बसे लोगो के घरों में प्रवेश कर गया जिससे बाढ़ की स्थिति और भयावह हो गयी है ।लोग अपने अपने सामानों के साथ अभी से ही सुरक्षित आशियाने की तलाश में जुट गए हैं ।बताया जाता है कि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण वाल्मीकि नगर बराज से रोजाना सैकड़ो क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जिससे स्थिति और विकराल होती जा रही है ।2017 में आयी प्रलयकारी बाढ़ की विभीषिका झेल चुके प्रखंडवासी अपने मवेशियों एवं आवश्यक साजोसामान के साथ ऊंचे स्थानों पर पलायन कर रहे है ।इस बीच सीओ रणधीर प्रसाद ने प्रभावित लोगों को तटबंध के पश्चिम दिशा में स्थित विभिन्न विद्यालयों में जाने की सलाह दी है ।उन्होंने बताया कि फिलहाल कुछ लोगो के घरों में ही पानी प्रवेश किया है ।इस बीच तरैया के पूर्व विधायक जनक सिंह ,भाजपा नेता हरिनारायण सिंह आदि ने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया वही प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी ने जिलाधिकारी को आवेदन भेजकर प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य चलाने की मांग की है।