मांझी। दाउदपुर पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान साधपुर चौक के पास नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहे एक व्यक्ति को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। उसके बाद अल्कोहल जांच व मारपीट गाली गलौज करने की पुष्टि के बाद उसे जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि उक्त पकड़े गए आरोपी सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली गांव निवासी महम्मद रसूल है। जिसके बारे में परिजनों को सूचित कर जेल भेज दिया गया।




Recent Comments