
- मोरियाँ को हराकर डिह छपियाँ की टीम ने कप पर जमाया कब्जा
- विजेता टीम के नीतेश को मैन आफ द मैच का पुरस्कार
- मोरियाँ गांव में मुखिया संगम बाबा ने फाइनल मैच का किया उद्घाटन
पानापुर ( सारण ) :- पानापुर प्रखंड के मोरियाँ गाँव के खेल मैदान में सोमवार को बजरंग क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित मिनी टी-20 क्रिकेट के फाइनल मैच में डिह छपियाँ की टीम ने मोरियाँ टीम को 35 रनों से हराकर कप पर कब्जा कर लिया । वहीं खेल के प्रांरभ में इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर और खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर फाईनल मैच का उद्घाटन किया । इस अवसर पर मुखिया संगम बाबा ने कहा कि समाज को एकसुत्र में जोङने के लिये और सब कार्यक्रमों के अलावा खेल का आयोजन भी जरुरी है । वहीं युवाओं को अपने जीवन में आगे बढने के लिये अपने लक्ष्य पर सही दिशा में काम करना होगा । टुर्नामेन्ट के फाईनल में टॉस जीतकर डिह छपियाँ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुये 9 विकेट खोकर 20 ओवरों में 88 रनों का लक्ष्य खङा किया । जवाब में मोरियाँ की टीम पूरे विकेट खोकर मात्र 53 रन हीं बना पाई और डिह छपियाँ की टीम ने 35 रनों से मैच को जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया । बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विजेता टीम के नीतेश सिंह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से स्थानीय भोरहाँ पंचायत के प्रभारी मुखिया सुरेश महतो ने सम्मानित किया । मौके पर देव कुमार सिंह, भोला सिंह, बिरेन्द्र सिंह उपस्थित थे । टुर्नामेन्ट के आयोजक राजु सिंह, सचिव पवन सिंह (शिक्षक), एम्पायर विशाल सिंह व आकाश सिंह और कमेन्टेटर बिट्टू सिंह थे ।




Recent Comments