मांझी(सारण)। मांझी थाना पुलिस ने बलिया मोड़ से शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार कारोबारी भगवान बाजार थाना क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार चौधरी बताया जाता है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रहा था इसी दौरान एक कारोबारी को पकड़ा गया।बरामद शराब की मात्रा 40 लीटर बतायी जाती है। इस मामले में नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।