
मांझी(सारण)। जेडी पब्लिक स्कूल बंगरा-दाउदपुर से सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट साइंस के रिजल्ट में बंगरा गांव निवासी अजय कुमार दुबे व अनामिका देवी की पुत्री निष्पा कुमारी ने 96 प्रतिशत जबकि पुत्र अभय कुमार ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया। दोनों भाई-बहन जिला के टॉप टेन में शामिल बताये जा रहे हैं। इनकी इस सफलता पर परिवार समेत पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों के अनुसार दोनों भाई-बहन ने मैट्रिक के रिजल्ट में भी जिले में अपना स्थान बनाया था। अपनी इस सफलता पर निष्पा व अभय ने बताया कि पूरी लगन से परिश्रम किया जाय तो किसी भी क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल की जा सकती है। इस प्रेरणा का श्रेय वे अपने माता पिता समेत स्कूल के शिक्षक को देते हैं। जेडी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दिनेश कुमार सिंह व सचिव प्रियव्रत सिंह व निरंजन सिंह ने दोनों को बधाई दी है। वहीं सचिव ने निष्पा को 30 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। इसी स्कूल की अपरिना खातून ने 95, फहीम अहमद ने 94.4, रीतू कुमारी 93.8, तुषार रवि 93.4, साक्षी सिंह 92, रोहित राज 92, निकिता 91.6 व प्रिया पल्लवी ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम किया है।

वहीं कॉमर्स में ज्योति दुबे ने 96.25, प्रीति 95.8, आयुष 94.8 व कोमल ने 90.8 प्रतिशत अंक के साथ सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।




Recent Comments